फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी की मांग, भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आप का प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़े

Sat, 11 Feb 2023 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि सरकार मंत्री संदीप सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है। काफी देर तक नारेबाजी होती रही। तय हुआ कि अब आप कार्यकर्ता मामले को लेकर करनाल में 13 फरवरी को प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
रोहतक में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छेड़छाड़ के आरोप के बावजूद मंत्री संदीप सिंह को मंत्री पद से न हटाने के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व अनुराग ढांडा ने किया।

विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे आप कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए हुडा कांप्लेक्स पहुंचे, जहां पुलिस ने अवरोधक अड़ाकर प्रदर्शनकारियों को कार्यलय की तरफ बढ़ने से रोक दिया। कार्यकर्ता अवरोधों के ऊपर चढ़कर कार्यालय के नजदीक चले गए। काफी देर तक नारेबाजी चली। 

आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि सरकार मंत्री संदीप सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है। काफी देर तक नारेबाजी होती रही। तय हुआ कि अब आप कार्यकर्ता मामले को लेकर करनाल में 13 फरवरी को प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी सरकार ने मंत्री को नहीं हटाया तो 15 फरवरी को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें