फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रिफाइनरी का सिलिंडर लेकर गुजरा विशालकाय ट्रॉला

विज्ञापन
09जेएनडी28 : नरवाना में उकलाना रोड ​स्थित रेलवे लाइन को पार करता विशालकाय ट्रॉला। सवाद
विज्ञापन
जींद। गुजरात से पानीपत रिफाइनरी में एक बड़े सिलिंडर को पहुंचाने के लिए नरवाना में कुछ रास्तों को उखाड़ा गया तो कुछ के डिवाइडर भी उखाड़े गए। वहीं, रेलवे फाटक पार करवाने के लिए इस विशालकाय ट्रॉले के लिए बिजली लाइन उतारी गई। इससे एक घंटे तक रेलवे ट्रेक बाधित रहा। इसके अलावा शहर में भी कई स्थानों पर बिजली तार उतारे गए। ऐसे में आधे शहर की बिजली सप्लाई भी चार घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

पानीपत रिफाइनरी का काफी सामान गुजरात से आता है। यह सामान नरवाना होकर पानीपत पहुंचता है। दो दिन पहले एक विशालकाय ट्रॉला पानीपत रिफाइनरी के लिए एक विशाल सिलिंडर को लेकर नरवाना पहुंचा था। यहां उकलाना रोड रेलवे फाटक को पार करने के लिए इसे दो दिन का समय लग गया। रेलवे लाइन को पार करने के लिए इनके ऊपर से गुजर रही बिजली की तार उतारने की अनुमति ली गई। बुधवार को रेलवे कर्मचारियों ने बिजली की तार उतारी और इस विशालकाय ट्रॉला को रेलवे लाइन पार करवाई गई। इस कारण लगभग एक घंटे तक यहां रेलवे ट्रेक बाधित रहा। इसके अलावा सड़क मार्ग के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार भी ऊपर उठाई गई। इससे आधे शहर की बिजली सप्लाई भी चार घंटे के लिए बाधित रही। उसके बाद ही यह ट्रॉला नरवाना से आगे पहुंच पाया।


वहीं, लगभग 1 घंटे तक दिल्ली बठिंडा रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन भी बंद रहा, क्योंकि बिजली से चलने वाली ट्रेनों के लिए ऊपर तार लगे होते हैं, उन्हें भी कुछ समय के लिए हटाया गया था। गौरतलब है कि पानीपत रिफाइनरी का पूरा सामान गुजरात से नरवाना के रास्ते से होकर ही पानीपत जा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स

ट्रांसपोर्ट शिफ्टिंग के चलते 11 से 3 बजे तक था बिजली कट : एक्सईएन

शहर में से एक ट्रांसपोर्ट शिफ्टिंग के चलते सुबह 11 से लेकर 3 बजे तक बिजली के बंद करने की अनुमति थी। लेकिन उनका कार्य दिए गए समय तक पूरा नहीं हो सका था, जिसकी वजह से लाइट कुछ देर और बंद रखनी पड़ी। जहां तक सुबह 9 बजे से बिजली बंद रहने की बात है तो इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


–अनुज कुमार, एक्सईएन, बिजली निगम, नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें