फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉटन मिल में आग, लाखों का सामान जला

Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड स्थित मित्तल इंटर प्राइजेज कॉटन मिल में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट के कारण लगी आग से 160 क्विंटल कॉटन जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने के लिए चार फायर ब्रिगेड गाड़ियों को लगभग तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसमें किसी जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

कॉटन मिल में बुधवार सुबह कॉटन स्पीनिंग का कार्य जारी था। दर्जन भर मजदूर मिल में कॉटन स्पीनिंग का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान गोदाम के नजदीक स्पीनिंग मशीन में शार्ट सर्किट हो गया और नजदीक पड़ी कॉटन की गाठ को अपनी चपेट में ले लिया। आग काफी तेजी से फैलती हुई गोदाम तक पहुंच गई। मिल में काम कर रहे मजदूरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेजी से फैली की मजदूर भी किसी तरह जान बचाकर बाहर भागे। सूचना मिलने पर मौके पर मिल मालिक, शहर थाना पुलिस और फायर ब्रिग्रेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में लगभग 160 क्विंटल कॉटन रखी गई थी। जो पूरी तरह से जल गई। आग से फैक्टरी की इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है। नुकसान अभी आंकलन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें