फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आंगनबाड़ी केंद्रों में एक्सपायरी डेट की 7 हजार चॉकलेट जब्त

विज्ञापन
रोहतक में शुगर मिल कॉलोनी ​​स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में वीरवार को एक्सपायर डेट की चॉकलेट को नष्ट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को सुनारिया चौक और शोरा कोठी स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर निरीक्षण किया गया। वहां पर उड़नदस्ते ने पाया कि बच्चों कोे बांटने के लिए आईं 7 हजार चॉकलेट एक्सपायरी डेट की थीं।
सीएम फ्लाइंग ने सैंपल लेने के बाद सभी चॉकलेट को मौके पर गड्ढे में दबाकर नष्ट कराया। अब आंगनबाड़ी ठेकेदार के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इस लापरवाही से बच्चों के साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में शामिल अधिकारियों ने बताया कि रोहतक के आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र सुनारिया चौक और शोरा कोठी आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को चॉकलेट दी जानी थीं। सुनारिया चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्रभारी सीमा ने निरीक्षण के दौरान बताया कि वहां पर 6 गत्ता पेटियों में 500 पैकेट में 3000 चॉकलेट मिली थीं। यह सभी चॉकलेट मिल्क बार मार्का की थीं और 28 अप्रैल को भेजा गया था। 2 मई को इनकी तिथि समाप्त हो गई थी।
शोरा कोठी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्रभारी मुकेश कुमारी मौजूद थीं। वहां पर दो पेटियों में 1000 मिल्क बार मार्का की चॉकलेट मिलीं और इनकी भी 2 मई को तिथि समाप्त हो चुकी थी। दोनों केंद्र पर ठेकेदार अजमेर सैनी ने चॉकलेट की खेप पहुंचाई थी। दोनों केंद्रों पर मिलीं चॉकलेट को मौके पर ही नष्ट कराया गया। सभी चॉकलेट जुलाई 2025 तक बच्चों को मुहैया कराई जानी थीं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, खुफिया विभाग और खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारियों ने सीडीपीओ को दी थी सूचना : उड़नदस्ते ने निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र प्रभारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि एक्सपायरी डेट की चॉकलेट की सूचना उन्होंने जिला बाल विकास अधिकारी को दे दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें