बलिदानियों के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा देश: सुरेशपाल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भारत के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पंचनंद शोध संस्थान की यमुनानगर इकाई ने बैठक की। इसका आयोजन संस्थान के कोषाध्यक्ष डॉ. हेमंत मिश्र के आवास पर सेवानिवृत्त प्राचार्य सह-सदस्य, जिला बाल कल्याण समिति राजगोपाल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
इसमें संस्थान के अध्यक्ष सुरेशपाल ने कहा कि, बलिदानियों और उनके परिवारों के प्रति देश कृतज्ञ रहेगा। कहा कि सभी सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों और सरकारों को कर्तव्य है कि आने वाली पीढ़ी को इनका बलिदान स्मरण कराए रखें। संस्थान के कोषाध्यक्ष डॉ. हेमंत मिश्र व डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि एक राष्ट्र तभी सशक्त बनता है, जब इसके सभी नागरिक राष्ट्रवादी विचारधारा के होंगे। तरसेम चंद ने कहा कि सरकार को शहीदों के परिवारों को विशेष सुविधाएं दी जानी चाहिए, ताकि अन्य परिवार भी अपने बेटों को सेना में भेजें। संस्थान के महासचिव डॉ. उदयभान ने हाल ही में स्ंस्थान की ओर से गीता निकेतन आवासीय स्कूल कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय प्रेरणा शिविर में होने वाली चर्चा के बारे में जानकारी दी। मौके पर प्राचार्य हुकम चंद, सुरेंद्र सिंह, मुकेश व शिक्षक दया सिंह, हरपाल सिंह, हुक्म सिंह रहे।