फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार न जागी तो दिल्ली को घेरकर ट्रैक्टर-ट्रालियों से कर देंगे जाम:चढूनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार न जागी तो दिल्ली को घेरकर ट्रैक्टर-ट्रालियों से कर देंगे जाम:चढूनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से निकाली जा रही किसान जागृति यात्रा शुक्रवार को यमुनानगर पहुंच गई। यात्रा का रादौर की शहीद उधम सिंह धर्मशाला और जगाधरी अनाजमंडी पहुंचने पर किसानों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाकियू प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को किसानों ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। यात्रा में 200 से अधिक लोगों का दल शामिल रहा।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले देश के किसानों से स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने और किसानों का पूरा कर्ज माफ क रने का वायदा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद किसानों से किया गया कोई वायदा पूरा नहीं किया गया। आज किसान कर्जे के बोझ तले दबे हुए हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा तीन अगस्त तक पूरे हरियाणा में निकाली जाएगी। इस दौरान किसानों को अपनी गिरफ्तारियां देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यात्रा तीन अगस्त को सीएम सिटी करनाल में समाप्त होगी। यहां किसान अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन करेंगे। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा, जिसमें देश भर के किसान अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जेल भरेंगे। अगर सरकार ने किसानों की फिर भी नहीं सुनी तो 23 जनवरी को पूरी दिल्ली को घेरकर ट्रैक्टर और ट्रालियों से चक्का जाम कर देंगे। भाकियू प्रदेश संयोजक बाबूराम गुंदयाना और जिला प्रधान संजू गुंदयाना, ब्लॉक प्रधान कर्ण बुबका ने बताया कि किसान जागृति यात्रा का उद्देश्य किसानों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। जागृति यात्रा पीपली से शाहाबाद, बाबैन, लाडवा, थाना छप्पर, दो सड़का, सरावां और बिलासपुर पहुंचेगी। इस अवसर पर विक्रम टोपरा, हरपाल सुढल, करनैल सिंह अमलोहा, संदीप टोपरा, राम सिंह जत्थेदार, निर्मल कलेसरा, कर्मबीर मंसुरपुर, सुरेश भागु माजरा, होशियार सिंह, धर्मपाल गुंदयाना, जोगिंद्र गुंदयाना, ईश्वर सिंह बसातिया, कृष्णपाल, मंदीप रोड छप्पर, बीराराम गलौली, प्रेम औरंगाबाद, संदीप सुढल, जगपाल सिंह, मोनु धानुुपुरा, अनिल मंडेबर, हरी सिंह बुबका, जोगिंद्र सिली व रोशन अमलोहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें