फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग में नौकरी के नाम पर 37 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर गिरोह ने श्रीनगर कॉलोनी के युवक रवि भोरिया से 37 हजार 750 रुपये ठग लिए। इस संबंध में पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रवि भोरिया ने दी शिकायत में बताया कि उसने वन रक्षक एवं फील्ड ऑफिसर की भर्ती का विज्ञापन देख कर एक नंबर पर संपर्क किया। संबंधित व्यक्ति ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 550 रुपये मांगे। इसके बाद उसने ऑनलाइन दस्तावेज भेज दिए। फिर सिक्योरिटी के नाम पर 14 हजार 800 व बीमा के नाम पर 22 हजार 400 रुपये ले लिए। इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर 10 हजार 700 रुपये मांगे। बार-बार ऑनलाइन पैसे मांगने पर उसे शक हुआ। तब पुलिस को लिखित शिकायत दी कि आरोपी अब भी पैसे देने के लिए फोन कर रहे हैं। धमकी दे रहे हैं कि अगर पैसे नहीं दिए तो आवेदन रद्द हो जाएगा। इस तरह उससे आरोपियों ने 37 हजार 750 रुपये ठग लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें