फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को झांसे में लेकर बैंक खाते से निकाले 35 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी कलानौर के एक डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि किसी ने अज्ञात नंबर से फोन कर धोखाधड़ी की है। फोन करने वाले ने क्रेडिट कार्ड का स्कोर 37 सौ बताते हुए प्रति प्वाइंट 75 पैसे के हिसाब से राशि मिलने की बात कही। इसके बाद उसने मेरे खाते में 3300 रुपये भेजे। उसने मुझे झांसे में लेकर एटीएम कार्ड की डिटेल जानी और खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। इस बारे में कार्रवाई की जाए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकाले
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 50 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के अलीनगर निवासी महेश नारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह एक निजी स्कूल में माली का काम करता है। कलानौर में 25 नवंबर को एटीएम से रुपये निकालते समय दो अनजान व्यक्तियों ने धोखे से उसका कार्ड बदल लिया। बाद में मोबाइल पर चार मैसेज 10-10 हजार रुपये व दो मैसेज 5-5 हजार रुपये निकालने के मिले। यह सब 10-12 मिनट में हुआ। खाते से कुल 50 हजार रुपये निकाले गए हैं। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें