फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी के मुनीम को ऋण दिलाने के नाम पर 3 लाख 8 हजार रुपये ठग लिया गया। इसके लिए चार माह में 35 बार ऑनलाइन पैसे खाते में डलवाए गए। अब न तो पैसे वापस किए जा रहे हैं और न ही लोन दिया गया। शिवाजी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक काठमंडी निवासी सुनील ने दी शिकायत में बताया कि वह अनाज मंडी में एक आढ़ती का मुनीम है। 29 अप्रैल को उसके पास कॉल आई और पूछा क्या आप लोन लेना चाहते हैं। सुनील ने हां भर दी। इसके बाद उससे अलग-अलग खाते में अप्रैल से लेकर अगस्त में किसी न किसी बहाने 3 लाख से ज्यादा पैसे डलवाए गए। जब सुनील ने लोन लेने से इनकार कर दिया और पैसे वापस मांगे तो जवाब नहीं दिया जा रहा है। उसने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें