फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुणे के 22 छात्रों ने किया एसटीपी का दौरा

विज्ञापन
फोटो 66 : दूल्हेड़ा गांव में जल घर संयंत्र का दौरा करते पुणे निकमार के छात्र।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। निकमार, पुणे के 22 छात्रों ने प्रो. चेतना राठी के नेतृत्व में झज्जर डिवीजन 2 दूल्हेड़ा के जल उपचार संयंत्र (डब्लूटीपी) और सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) का दौरा किया। यह दौरा निकमार बहादुरगढ़ कैंपस के सहयोग से किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य हरियाणा के उप-क्षेत्रीय योजना के तहत कम उपयोग वाले क्षेत्रों में निवेश के अवसरों की पहचान करना और झज्जर-रोहतक-बहादुरगढ़ क्षेत्र के भीतर विकास की संभावित जगहों को चिन्हित करना था।
विज्ञापन

दौरे के दौरान छात्रों को जल के स्रोत से लेकर उपचार के अंतिम चरण तक की पूरी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला। उन्होंने जल शोधन और सीवेज उपचार की जटिल प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने जल और सीवेज उपचार में उपयोग की जाने वाली नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी साझा की। सोनिया मलिक पीएचईडी विभाग, झज्जर के मार्गदर्शन में छात्रों ने विभिन्न परीक्षण विधियों और पानी की गुणवत्ता निर्धारित करने वाले मापदंडों के बारे में सीखते हुए, हाथों-हाथ प्रयोग किए। इस मौके पर स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग के उप-मंडल अधिकारी अमित श्योकंद और कार्यकारी अभियंता रूपेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें