30jjrp16 झज्जर सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के कागजी करवाई करते पुलिस कर्मी सा
बादली(झज्जर)। क्षेत्र के गांव दादरी तोए में अज्ञात कारणों के चलते एक प्रवासी मजदूर ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जानकारी अनुसार मृतक की पहचान 44 वर्षीय कुंदन पुत्र श्याम बिहारी निवासी गांव नगलिया कठेर जिला संभल यूपी के रूप में हुई है। मृतक मजदूरी का काम करता था। उन्हें एक बेटा और एक बेटी है। दुलीना चौकी जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दादरी तोए गांव में अज्ञात कारणों के चलते मानसिक रूप से परेशान होकर कुंदन नामक एक प्रवासी मजदूर ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।