रोहतक। कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। महामारी का खतरा बना हुआ है। प्रदेश के गुरुग्राम के बाद कोरोना ने रोहतक में भी फिर दस्तक दे दी है। सोमवार को पीजीआई के डॉक्टर समेत 2 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या भी चार हो गई है। ऐसे में महामारी के प्रति बेखौफ होकर बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ सकती है।
पिछले चार-पांच दिन से लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इससे पूर्व यह संख्या लगातार शून्य आ रही थी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक नए संक्रमित मरीज की पुष्टि की है। जबकि शाम को पीजीआई प्रशासन ने एक चिकित्सक की रिपोर्ट संक्रमित मिलने की पुष्टि की। स्वास्थ्यय विभाग अब इन संक्रमित केसों के संपर्क में आए लोगों से मिलने वालों की जांच करेगा। ब्यूरो