फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में सांघी के दलित के मकान में लगाई आग, दो मकान में भी तोडफ़ोड़, बाल बाल बचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। क्षेत्र के सांघी गांव में सोमवार की देर रात तीन युवकों ने एक दलित परिवार के मकान में घुसकर आग लगा दी। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके अलावा दो अन्य मकानों के दरवाजे को भी तोड़ दिया गया। मंदिर और गली में भी पथराव किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूचना मिलने पर एफएसएल इंचार्ज और एएसआई सुखबीर भी मौके पर पहुंचे। सांघी गांव के सतबीर ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार की देर रात वह मकान में अपने बेटे चांद के साथ सो रहा था। जैसे ही वह उठा तो देखा कि मकान में आग लगी थी। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग भी मौके पर आ पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मामले की सूचना पाते ही एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित का कहना है कि तीन साल पूर्व उनका पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था, जिसमें विजय के भाई की मौत हो गई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए गांव के संदीप, रोहित और विजय ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित सतबीर का कहना है कि आग लगने के कारण टीवी, फ्रिज समेत करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव के रामभज के मकान पर पथराव कर दरवाजे तोड़ दिए। विरोध करने पर गाली गलौज भी किया। इसके अलावा गांव की अनीता के मकान पर भी पथराव कर तोड़फोड़ की। गांव के वाल्मीकि समाज मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ये तीनों युवक हर रोज शराब के नशे में किसी न किसी से झगड़ा करते रहते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें