रोहतक। कोरोना संक्रमण के केस मिलना जारी है। जिले में मंगलवार को 16 मरीज मिले। जबकि 30 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 210 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना केस कम होने लगे हैं। मरीजों की संख्या पहले की तुलना में कम हो रही है। इसके बावजूद गंभीर मरीजों का मिलना जारी है। ऐसे मरीजों की पीजीआई में भीड़ लगी है। जिले में मंगलवार को मिले 16 मरीजों में सात विद्यार्थी हैं। विभाग ने दिन भर में 1053 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 416 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण की दर 4.68 प्रतिशत व सुधार की दर 97.44 प्रतिशत है।
इधर, टीकाकरण अभियान के तहत 488 को पहली व 3216 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक 1570423 वैक्सीन डोज लगा चुका है।