फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संदिग्ध आवागमन पर निगरानी के लिए 12 नाका टीमें गठित

Sun, 07 Apr 2024 09:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। निष्पक्ष व स्वतंत्र लोकसभा चुनाव संपन्न करवाने के मद्देनजर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह द्वारा 12 नाका टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें जिला की सीमाओं पर अवैध शराब, मतदान प्रभावित करने वाली संदिग्ध वस्तुओं व अधिक मात्रा में नकदी पर पैनी नजर रखेंगी।
विज्ञापन

नाका टीमों को निर्देश हैं कि गैर कानूनी गतिविधि पकड़े जाने पर कार्रवाई करते हुए तुरंत एआरओ को सूचित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि के खिलाफ तुरंत प्रभावी एक्शन लेने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में 12 नाका टीमों का गठन किया गया है जिनमें पुलिस कर्मचारी शामिल होंगे। यह टीमें जिला की सीमाओं के अलावा अन्य चिह्नित नाकों पर तैनात होगी और चुनाव प्रभावित वाली संदिग्ध वस्तुओं के आवागमन, कैश व नकदी आदि पर निगरानी रखेगी। उन्होंने बताया कि नाका टीमें जिले भर में वाहनों की गहनता से जांच कर रही है। इसके अलावा एसएसटी व एफएसटी उड़नदस्ते भी चुनाव ड्यूटी में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें