फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह में पांच जिलों में 111 नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डेढ़ माह में रोहतक रेंज की पुलिस ने पांच जिलों में 111 लोगाें को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके लिए 98 मामले दर्ज किए गए। आईजी ममता सिंह का कहना है कि नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

आईजी ममता सिंह ने बताया कि साल 2022 में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते रेंज के जिले रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी व चरखी दादरी में अलग-अलग टीमों द्वारा कार्रवाई की गई है। आंकड़े बताते हैं कि डेढ़ माह में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 98 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 100 से ज्यादा आरोपी काबू किए गए। अभियान के दौरान 409 किलो 714 ग्राम गांजा, 53 किलो 639 ग्राम चूरा पोस्त, 02 किलो 361 ग्राम अफीम, 34 किलो 470 ग्राम चरस, 158 ग्राम हेरोइन तथा 147 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें