फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रहीं 11 फसलें : जेपी दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शनिवार को कैनाल रेस्ट हाउस में वार्ता की। उन्होंने प्रदेश सरकार के सात साल की सात बड़ी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि बारिश से फसलों को हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी कराई जा रही है। 11 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। फसलों के भुगतान की समय सीमा 72 घंटे निर्धारित है।
विज्ञापन

फल-सब्जी, मसाला, सेब व फूल मंडी बनेगी
कृषि मंत्री ने बताया गन्नौर सोनीपत में एशिया की सबसे बड़ी मंडी का निर्माण किया जा रहा है, जो दिल्ली की आजादपुर मंडी से तीन-चार गुना बड़ी होगी। सेरसा (सोनीपत) में मसाला मंडी, पिंजौर में सेब मंडी व गुरुग्राम में फूल मंडी बनाई जा रही है।
इन योजनाओं का किसानों को मिला है लाभ
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक किसानों को 4 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। पशुधन क्रेडिट योजना में करीब 800 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि पशुपालकों दी जा चुकी है। हरियाणा पहला ऐसा राज्य है, जहां पशुपालकों को योजना के तहत सर्वाधिक लाभ मिला है। नई योजना के तहत बागवानी के क्षेत्र में 40 हजार तक का बीमा किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस
कृषि मंत्री ने बताया किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई योजनाओं पर फोकस है। खारे पानी के क्षेत्र में झींगा का उत्पादन करके आय बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, सब्सिडी भी दी जाती है। शहद पर भी सब्सिडी का प्रावधान है।
वैकल्पिक फसल उत्पादन पर भी प्रोत्साहन राशि
बेहतर जल प्रबंधन की दिशा में सरकार ने कदम उठाए हैं। धान के स्थान पर वैकल्पिक फसल का उत्पादन करने पर सात हजार रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। सूक्ष्म सिंचाई पर भी 85 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है।
ये गिनाईं उपलब्धियां
- समर्थन मूल्य के भुगतान में देरी पर ब्याज का प्रावधान
- हर हाल में किसानों को किया जाएगा जोखिम मुक्त
- धरातल पर लागू की गईं किसान हितैषी योजनाएं
- किसान की आमदनी बढ़ाने पर किया जा रहा फोकस
- झींगा पालन के लिए सब्सिडी व नि:शुल्क प्रशिक्षण
- सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर नीति बनी रोल मॉडल
- गरीब परिवारों को चिह्नित करके बढ़ाई जाएगी आमदनी
- पराली प्रबंधन के लिए दी 250 सौ करोड़ की सब्सिडी
प्रेसवार्ता के दौरान ये लोग रहे मौजूद
भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरकड़ा, सतीश नांदल, पूर्व विधायक सरिता नारायण, शमशेर सिंह खरक, सतीश आहूजा, राजेश भालोठ, आशा शर्मा, राजकुमार सुनारिया, नवीन ढुल, कुलविंद सिंह सिक्का, अशोक सहगल, राजीव बांकर, जय भगवान जांगड़ा, संजय वर्मा, तिलक राज खेड़ा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें