फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े बोल: रोहतक सांसद की दीपेंद्र हुड्डा को चेतावनी, मनीष ग्रोवर की तरफ आंख उठी तो आंख निकाल लेंगे

Sat, 06 Nov 2021 07:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, हरियाणा

सार

शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि किलोई में मंदिर में भाजपा नेताओं का बंधक बनाने का प्रकरण पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के इशारे पर हुआ है। इस दौरान अरविंद शर्मा ने भी भाषण दिया और यह विवादित बयान दिया।
विज्ञापन
अरविंद शर्मा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट से सांसद अरविंद शर्मा ने शनिवार को रोहतक शहर में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया है। भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंकने के लिए इकट्ठे हुए थे। वे शुक्रवार को भाजपा नेताओं को मंदिर में बंधक बनाने वाली घटना के पीछे कांग्रेस व हुड्डा का हाथ बता रहे थे।

विज्ञापन

 

अरविंद शर्मा ने रोहतक के छोटूराम चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'कांग्रेस और दीपेंद्र हुड्डा कान खोल कर सुन लो, मनीष ग्रोवर की तरफ अगर कोई आंख उठेगी तो उसकी आंख निकाल लेंगे, हाथ उठेगा तो हाथ काट देंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये छटपटा रहे हैं। ये राज के लिए छटपटा रहे हैं, लेकिन एक बात आज लिख लो कि 25 साल तक भाजपा राज नहीं छोड़ने वाली। कांग्रेस चक्कर काटती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि ऐलनाबाद में इनकी जमानत जब्त हुई, रोहतक और झज्जर के अलावा इनको कोई पूछने वाला नहीं है, इनके साथ शरारती तत्वों को जब आभास होगा कि हुड्डा परिवार से कोई सीएम नहीं बनेगा तो उस दिन ये शरारती तत्व ही इनको जूत मारेंगे। उन्होंने भाजपा की रोहतक लोकसभा सीट जीतने का श्रेय पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को दिया।
 

यह भी पढ़ें ः  हरियाणा की बड़ी खबरें: सोनीपत में पति की मौत के बाद प्रेम विवाह करने वाली महिला की हत्या, रेवाड़ी में डबल मर्डर

विज्ञापन

शुक्रवार को किलोई के प्राचीन शिव मंदिर में भाजपा नेताओं को किसानों ने बंधक बना लिया था। इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र हुड्डा के इशारे पर किलोई में यह हंगामा हुआ है। रोहतक सांसद के अलावा उनके साथ पूर्व मंत्री एवं भाजाप प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर, सतीश नांदल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।
विज्ञापन


यह दिया बयान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें