फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते नेस्तनाबूद हो गई दो कॉलोनी

Thu, 19 Sep 2013 12:23 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में दून पब्लिक स्कूल के पीछे और हिनौरी रोड पर सिनेमा के निकट बनी दो अवैध कालोनियों पर जिला योजनाकार विभाग ने पीला पंजा चलाकर ध्वस्त कर दिया। डेढ़ घंटा तक चली कार्रवाई में विभाग की टीम ने दर्जन भर निर्माणाधीन घरों को ढहा दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा कॉलोनाइजरोें की ओर से बनाई गई सीवरेज लाइन, पानी की पाइपें और सड़कों को भी तोड़ दिया गया। इससे अवैध कॉलोनी निर्माताओं में हड़कंप मचा हुआ है। जिला योजनाकार अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि इन अवैध कॉलोनियों को हरियाणा शहरी विकास एरिया एक्ट 1975 के तहत गिराया गया है।

उन्होंने कहा कि इन कॉलोनी निर्माताओं को पहले नोटिस दिए जा चुके थे। परंतु समय रहते उन्होंने कोई उचित ध्यान नहीं दिया। इस पर विभाग को हरियाणा शहरी विकास एरिया एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लानी पड़ी।
विज्ञापन



उन्हाेंने लोगों से अपील की कि वह ऐसी अवैध कॉलोनियों में प्लाट या मकान खरीदकर अपने खून-पसीने की कमाई को खराब न करें। कार्रवाई के दौरान कॉलोनियों की सड़कें, सीवरेज पाइप लाइन आदि को जेसीबी मशीनों की सहायता से तोड़ दिया गया। कार्रवाई के समय ड्यूटी मैजिस्ट्रेट प्रताप सिंह, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट रमन कुमार, जेई शशी भूषण, सुरेश पाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें