फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने डेरे से की लाखों की लूट

Sun, 17 Nov 2013 04:08 PM IST
अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले घरौंडा में हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने शनिवार देर रात 12 बजे गांव बलहेड़ा में मास्टर राजकुमार के डेरे पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


लुटेरों ने 15 राउंड फायरिंग कर जबरदस्त दहशत मचा दी। लुटेरों ने तमंचों के बल पर परिवार के कई लोगों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट भी की।

लुटेरों की मारपीट में चार लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें घरौंडा के अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद घर भेज दिया गया है।

उधर, रविवार को मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने सुरक्षा के लिहाज से तुरंत प्रभाव से गांव बड़सत में पुलिस चौकी स्थापित करने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर डेरे में रहने वाले लोगों को बंदूकों के लाइसेंस प्रदान किए जाएंगे। लुटेरों का पता लगाने के लिए स्केच जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


लुटेरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। लुटेरों से दो चार हाथ कर बहादुरी दिखाने पर दंपति को गणतंत्र दिवस सम्मानित करने की घोषणा उन्होंने की है।

दर्जन भर नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस होकर रात में करीब 12 बजे मास्टर राजकुमार के डेरे पर जा पहुंचे। लुटेरों ने सबसे पहले राजकुमार के 35 वर्षीय भतीजे को उठाकर उनकी रसोई में बंधक बना दिया।

इसके बाद लुटेरों ने राजकुमार, उनकी पत्नी सरोज बाला, पुत्र विजय और पुत्रवधू बबीता के कमरों में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। लुटेरों ने दहशत मचाने के लिए मास्टर राजकुमार की कार पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की।

घरों की दीवारों पर भी गोली चलाई गई। विजय और बबीता ने लुटेरों के साथ कुछ देर दो चार हाथ भी किए लेकिन लुटेरों की संख्या अधिक होने के कारण उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए।

लुटेरों ने उन पर डंडों और बिंडों से हमला बोल दिया, लुटेरों ने विजय के एक साल के पुत्र शौर्य की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। लुटेरों ने तुरंत घर में रखा पूरा माल उनके हवाले करने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


बेटे की जान जोखिम में देख बबीता और विजय ने कई लाख के जेवर लुटेरों को अपने हाथों से दे दिए। उधर, शौर्य के दादा मास्टर राजकुमार ने घर में रखे 32 हजार रुपये की नकदी भी लुटेरों को दी।

इस बीच रसोई की खिड़की तोड़कर संदीप ने गांव में पहुंचकर मस्जिद से लुटेरों के धावे की सूचना की घोषणा करवा दी।

इससे पूर्व गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर खेत जोत रहे दो किसान मौके पर पहुंचे तो लुटेरों ने उन्हें भी बंधक बना लिया।

बाद में ग्रामीणों का ललकारा सुनकर बदमाश मौके से भाग निकले। ग्रामीणों में घटना के बाद से लुटेरों का पूरा खौफ बना है।

रात में ही सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर जोगेंद्र राठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह रविवार को एसपी स्वयं गांव में पहुंचे।

उन्होंने पूरे हालात का जायजा लिया। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

कार पर फायरिंग होने के निशान है। घर में भी फायरिंग की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें