फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152-डी पर पर सड़क हादसा: खेत में उतरी हरियाणा रोडवेज की बस, कई यात्री घायल

Sat, 14 Nov 2026 09:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

हरियाणा रोडवेज की बस 152-डी नेशलन हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस के आगे अचानक बैल आ गया। ड्राइवर को बस को खेत में उतारना पड़ा जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन
152-डी पर सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे 152-डी पर इस्माईलाबाद के पास शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब हिसार डिपो की एक बस हादसे का शिकार हो गई। अचानक बैल के सामने आ जाने से बस अनियंत्रित हो गई। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खेतों में उतार दिया, जिससे बस पलटने से बच गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के बेटे कर्ण प्रताप ने भी यात्रियों की मदद की।

बस चालक विकास के मुताबिक, वह बस लेकर चंडीगढ़ से हिसार जा रहे थे। इस्माईलाबाद के समीप अचानक एक नंदी बस के सामने आ गया। उसे बचाने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए हाईवे की दूसरी ओर पहुंच गई। इस दौरान बस चंडीगढ़ की ओर घूम गई। चालक ने बस को पलटने से बचाने के लिए सूझबूझ दिखाते हुए उसे खेतों की ओर मोड़ दिया। इसके चलते बस सीधे खेत में उतर गई और बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यात्रियों में मची चीख-पुकार
हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और उस समय आसपास कोई अन्य वाहन भी नहीं था। कई यात्री मामूली चोटें लगने के बावजूद दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए, जबकि कुछ घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बावजूद चालक का हौसला रहा बरकरार
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के बेटे कर्ण प्रताप ने बताया कि वह नरवाना जा रहे थे। उनके सामने ही यह हादसा हुआ। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारने में मदद की। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया, जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।

इस दौरान उन्हें बस के पास चालक विकास लेटे हुए मिले। बातचीत के दौरान चालक बार-बार यही पूछ रहे थे कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं या नहीं। जब उन्हें बताया गया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं तो उन्हें राहत मिली। कर्ण प्रताप ने कहा कि चालक विकास ने अपना हौसला और सूझबूझ बनाए रखी, जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें