फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में प्रदूषण का कहर जारी: फतेहाबाद में एक्यूआई 338 पहुंचा, हरसेक ने पकड़े पराली जलाने के 14 मामले

Sat, 14 Nov 2026 09:00 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश ने प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाने और गर्म पानी से गरारे करने की सलाह दी है। छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा ने अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में छाया सीजन का पहला कोहरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में प्रदूषण से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। आठ दिन बीतने के बावजूद वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 338 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


जहरीली हवा अब लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। गले में खराश, दर्द और सांस लेने में परेशानी की शिकायतें आ रही हैं। ईएनटी की ओपीडी में गले के उपचार के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। प्रशासन का दावा है कि पराली जलाने के मामलों में पिछले वर्षों के मुकाबले 70 से 80 फीसदी तक कमी आई है। हालांकि, वीरवार को पराली जलाने के दो नए मामले भूना और रतिया क्षेत्र के कलोठा गांव में सामने आए।

प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास और चुनौतियां
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश ने प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाने और गर्म पानी से गरारे करने की सलाह दी है। छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा ने अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने को कहा। हरसेक के अनुसार, जिले में अब तक पराली जलाने के 14 मामले दर्ज हुए हैं। नगर परिषद ने 45 लाख रुपये की स्मॉग गन से शुक्रवार को शहर में पानी का छिड़काव करवाया। इसके बावजूद एक्यूआई 300 से ऊपर बना हुआ है, जिससे हवा साफ न होने पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में छाया सीजन का पहला कोहरा, कई क्षेत्र में दृश्यता 10 से 15 में मीटर तक 

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला है। जिसके चलते दृश्यता करीब 10 से 15 मीटर तक की रह गई है। सुबह करीब 7:30 बजे भी सड़कों पर वहां लाइटिंग जलाकर रेंगते हुए चल रहे हैं तो वहीं हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 5 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार से हवाएं बीच चल रही है। दोपहर के बाद मौसम में कुछ बदलाव की भी संभावना और हल्के बादल छा सकते हैं। मौसम में आए इस बदलाव के चलते ठंड ने अपना एहसास करवाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें