फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लें युवा : रामकिशन

Sun, 28 Sep 2025 11:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12कोसली गांव में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कोसली। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर कोसली गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सरपंच रामकिशन जांगड़ा ने भगत सिंह के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के आदर्शों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ। मात्र 23 वर्ष की आयु में उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका जीवन त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।



लखन मास्टर ने कहा कि आज देश को भगत सिंह की विचारधारा और सिद्धांतों की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि हम उनके बताए मार्ग पर चलें, तो भ्रष्टाचार और अन्याय से मुक्त समाज की स्थापना संभव है। सभी ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कैप्टन कर्म सिंह, अमित, बिट्टू, कमल, हरिओम, शारदा पंच, सतबीर पंच, अशोक पूर्व पंच, राजु, भोला, कृष्ण पंच ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें