फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में युवा इंडिया उत्सव 20 मई को, जानिए डिटेल

Tue, 09 May 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिला स्तरीय युवा इंडिया उत्सव के आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी मो. इमरान रजा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने 20 मई को होने वाले युवा इंडिया उत्सव को लेकर नेहरू युवा केंद्र संगठन व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पंच प्रण’ थीम पर आधारित जिला स्तरीय युवा इंडिया उत्सव का आयोजन 20 मई को मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे युवा उत्सव के सफल आयोजन को लेकर समय रहते तैयारियों को अंतिम रूप देना सुनिश्चित करें ताकि युवा इंडिया उत्सव को भव्य रूप दिया जा सके।
प्रतियोगिता में 15 से 29 आयु वर्ग के युवा ले सकेंगे भाग
नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी मोनिका नांदल ने बताया कि इस युवा उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र संगठन के मार्ग निर्देशानुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चित्रकला, कविता लेखन व स्मार्ट फोन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 30-30 युवा प्रतिभागी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह नृत्य (हरियाणवी व भारतीय संस्कृति) प्रतियोगिता में दस टीमें भाग ले सकेंगी। समूह नृत्य की एक टीम में 10 प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों की आयु 15-29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा प्रतिभागी रेवाड़ी जिला का निवासी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागियों को किया जाएगा पुरस्कृत
मोनिका नांदल ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और 5000, 2000 व 1000 रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। कविता लेखन, पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों विजेताओं को प्रमाण पत्र और 1000, 750 और 500 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह नृत्य के विजेताओं को प्रमाण पत्र और 5000, 2500 और 1250 रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा। जिले के 15-29 आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए योग्य हैं। सभी इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट पर 17 मई तक अपना पंजीकरण करवाएं। किसी भी जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र नजदीक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाईवाली चौक रेवाड़ी या दूरभाष नंबर 01274223802 व मोबाइल नंबर 9999249046 पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी महेश गुप्ता, डीईओ नसीब सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें