Haryana News in Hindi: मृतक गरीबा काफी समय से नंदरामपुर बास रोड, धारूहेड़ा में किराए के कमरे में रह रहा था। सुबह देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला। इस पर पड़ोसियों ने उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। खिड़की से देखा तो गरीबा पंखे से लटका हुआ था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रेवाड़ी के धारूहेड़ा कस्बे में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अलवर जिले के शाहपुर चिकानी निवासी गरीबा (40) के रूप में हुई है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने आत्महत्या क्यों की।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गरीबा काफी समय से नंदरामपुर बास रोड, धारूहेड़ा में किराए के कमरे में रह रहा था। गरीबा धारूहेड़ा में एक कंपनी में काम करता था। रोजाना की तरह वह सोमवार शाम कंपनी से ड्यूटी पूरी कर अपने कमरे पर लौटा, लेकिन सुबह देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला।
इस पर पड़ोसियों ने उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। खिड़की से देखा तो गरीबा पंखे से लटका हुआ था। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।