फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवती का 5 घंटे तक हंगामा, पेट्रोल पंप संचालक को मारा थप्पड़

Fri, 10 Jul 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर हंगामा करती युवती। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के झज्जर चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर वीरवार शाम एक युवती ने हंगामा किया। वह तीन दोस्तों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंची थी। वह नशे की हालत में प्रतीत हो रही थी। हंगामे के दौरान उसने पेट्रोल पंप संचालक को थप्पड़ मार दिया और गाली-गलौज की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। बाद में उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहां भी उसने हंगामा जारी रखा। शाम करीब छह बजे युवती अपने तीन साथियों के साथ झज्जर चौक स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची।
वह पहले प्रदूषण जांच केंद्र में जाकर बैठ गई और कर्मचारियों से वॉशरूम के बारे में पूछने लगी। कुछ ही देर बाद उसने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ विवाद शुरू कर दिया। शोर सुनकर पेट्रोल पंप संचालक मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि युवती ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने संचालक के भाई के साथ भी मारपीट का प्रयास किया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह उनसे भी गाली-गलौज करने लगी। स्थिति बिगड़ने पर पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर ईआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उनके साथ भी अभद्रता की। इसी दौरान वह सड़क पर लेट गई और काफी देर तक उठने से इन्कार करती रही। आसपास मौजूद लोग उसे समझाकर उठाने का प्रयास करते रहे।
डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार
पुलिस युवती को सिटी थाना लेकर पहुंची, यहां भी उसने हंगामा जारी रखा। सूचना मिलने पर उसके परिजन थाने पहुंचे, लेकिन युवती उनके साथ भी उलझती रही। इसके बाद पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गई। अस्पताल में भी उसने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। मेडिकल स्टाफ ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।
वर्जन:
हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उसके बाद युवती को काफी समझा बुझाकर फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। सूबे सिंह, प्रभारी, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें