फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों के लिए शटल बस-टैक्सियां चलाने की मांग

Fri, 10 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बैठक के दौरान उप​स्थित मंच के सदस्य व युवा। स्त्रोत : मंच
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को बावल रोड के समीप बैठक कर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। इसमें विद्यार्थियों के लिए शटल बसें व टैक्सियां चलाने, निशुल्क शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने युवाओं से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार युवाओं की मूल आवश्यकताएं हैं।
युवाओं ने विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक रूट पर विशेष स्टूडेंट्स शटल बसें और टैक्सियां चलाने की मांग की। उन्होंने शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिलने तक प्रतिमाह 20 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने, रोजगार नीति और जॉब कैलेंडर जारी करने की भी मांग की।
विज्ञापन

अशोक प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हर गांव में जिम के साथ लगभग पांच एकड़ में खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग भी रखी जाएगी। उन्होंने शहरों के प्रत्येक वार्ड और सेक्टर में भी जिम व लाइब्रेरी खोलने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें