फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या, कालुवास में एक सेटरिंग स्टोर पर काम करता था मृतक

Fri, 10 Nov 2023 02:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

मृतक मामन सुबह करीब पौने आठ बजे काम पर जाने के लिए घर से निकली। जैसे ही वह घर से निकला तो कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोका और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मामन की हत्या किसने और क्यों की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के गांव गिंदोखर में एक शख्स की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। शख्स अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह गांव से कुछ दूर गया तो अज्ञात लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक गिंदोखर गांव निवासी मामन (40) तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पास के गांव कालुवास में एक सेटरिंग स्टोर पर काम करता था। 

विज्ञापन


रोजाना की तरह शुक्रवार को भी मामन सुबह करीब पौने आठ बजे काम पर जाने के लिए घर से निकली। जैसे ही वह घर से निकला तो कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोका और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मामन की हत्या किसने और क्यों की। सदर पुलिस के अलावा सीआईए की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। मामन के परिजनों को भी हत्या की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें