फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शोरूम का ताला तोड़कर लाखों के टायर चोरी, मामला दर्ज

Thu, 09 Nov 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। कस्बे में स्थित एक कंपनी के टायर के शोरूम का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के नए टायर चोरी कर ले गए। इनमें बड़ी गाड़ियों के अलावा बाइकों के भी टायर शामिल है। बावल थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बावल कस्बा निवासी दीनदयाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि प्राणपुरा रोड पर उन्होंने टायर का शोरूम खोला है। वीरवार सुबह जब वह शोरूम खोलने के लिए पहुंचे तो शटर तो बंद मिले लेकिन लॉक टूटे हुए थे। उसने शोरूम के अंदर जाकर देखा तो खाली-खाली नजर आया। चेक करने पर शोरूम में रखे 53 टायर गायब मिले हैं। इनमें 20 टायर बड़ी गाड़ियों के भी शामिल है। दीनदयाल के मुताबिक, रात को वह अच्छी तरह शोरूम का लॉक बंद करके गए थे। देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दीनदयाल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। दीनदयाल ने बताया कि चोरी हुए नए टायर की कीमत करीब 5 लाख रुपये हैं। बावल थाना पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। कुछ जगह संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें