फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जुलाई तक काम हुआ, आठ को कंपनी में लगा ताला

विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने से परेशान श्रमिक कंपनी के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
बावल। आईएमटी में एक निजी कंपनी के बंद होने से सैकड़ों कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। आरोप है कि तीन महीने से वेतन के लिए वे कंपनी के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

कंपनी के बाहर नोटिस लगा दिया है कि खस्ता हालत होने के कारण प्रबंधन संस्थान को चलाने में असमर्थ है। जिससे किसी कर्मचारी को आने की जरूरत नहीं है। मथुरा निवासी जसबीर ने बताया कि 10 साल से इसी कंपनी में काम कर रहे थे। ठेकेदार के पास होने से कोई कार्ड नहीं मिला था। सात जुलाई को काम किया था, आठ के बाद गेट पर ताला लगा है। आगरा निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उन्होंने पूरी जवानी यहां लगा दी। बीते तीन महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। मकान मालिक को किराया देना है और घर में खाने तक का सामान खत्म हो चुका है। भूखे मरने की नौबत आ चुकी है। सोनू ने बताया कि वह राजस्थान का रहने वाला है। दो साल तक यहां काम किया है। बीते तीन महीने से पैसे नहीं मिल रहे हैं। 25 दिन से कंपनी के चक्कर काट रहे हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही। वेतन नहीं मिला तो परेशानी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें