फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Sat, 09 Mar 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के कैंप कार्यालय में नारी वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कोसली विधायक ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डाॅ. कविता गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने कोसली विधायक का स्वागत किया। 11 मार्च को गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सभी महिलाओं को निमंत्रण दिया गया। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री हरियाणा को और कई सौगातें देने गुरुग्राम आ रहे हैं।
नरेंद्र मोदी तीसरी बार 400 पार के साथ देश के पीएम बनेंगे और हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। इस मौके पर जिला पार्षद शारदा यादव, सुनीता गुडिय़ानी, सरोज यादव, कीर्ति यादव, नाहड़ मंडल अध्यक्ष मुकेश लता, बेरली मंडल अध्यक्ष मीना यादव, हेमलता यादव, सीमा राय, रेणु बाला, ओमवती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें