फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फिर बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी की संभावना

Sat, 09 Mar 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले का मौसम पिछले कुछ दिनों से बिल्कुल साफ है। दिन के समय धूप निकलने की वजह से ठंड का एहसास बिल्कुल ना के बराबर हो रहा है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड जरूर लग रही है। जिले में अभी तक बरसात तो नहीं हुई है। पिछले दिनों बूंदाबांदी होने की वजह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिला था। वहीं, मौसम विभाग ने फिर से जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में दोबारा बूंदाबांदी हो सकती है। इससे फसलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया है कि 10 से 12 मार्च के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बीच-बीच में आंशिक बादल रहने तथा हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 मार्च को गरज चमक व हवाओं के बूंदाबांदी भी होने के आसार हैं। बाद में मौसम साफ व खुश्क रहने की संभावना है। मौजूदा समय में जिले का दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। पिछले दिनों न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस भी पहुंच गया था। मगर मौसम बीच में बदलने की वजह से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें