फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, कर रहीं देश का नाम रोशन : कंचन

विज्ञापन
जिला न्यायिक परिसर में आयोजित कार्यशाला में संबोधित करतीं सीजेएम वर्षा जैन। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जिला न्यायिक परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही व सीजेएम एवं डालसा सचिव वर्षा जैन ने महिलाओं को उनसे संबंधित कानूनों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश का विकास महिलाओं के सहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। डालसा सचिव एवं सीजेएम वर्षा जैन ने बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आवाज को उठाना है और उनका सशक्तीकरण करना है। इस अवसर पर महिलाओं के न्याय तंत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडवोकेट ललिता, एडवोकेट राखी रानी, एडवोकेट मीनाक्षी रानी, हेमलता मोनिका, सरिता रानी एवं अन्य महिला कर्मचारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें