फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई महिला को चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी कोर्ट परिसर में वीरवार दोपहर बाद उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया, जब कोर्ट में बयान दर्ज कराने अपनी मां के साथ आई एक विवाहिता को गोकल गेट चौकी ने पकड़ लिया। पुलिस ने विवाहिता पर चोरी के एक पुराने मामले में संलिप्त होने का संदेह जाहिर किया है जबकि उसकी मां का दावा है कि उसके दामाद ने उसकी बेटी को पुलिस के साथ मिलकर उठवाया है। हजारीवास की एक विवाहिता का उसके पति के साथ विवाद चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया है कि तलाश हुए बिना उसके दामाद ने दूसरी शादी कर ली है। वह पुलिस से मिला हुआ है जिस कारण पुलिस उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने हारकर अदालत का सहारा लिया है। अब उन्हें कोर्ट में बयान दर्ज कराने से रोकने के लिए उसकी बेटी को पुलिस से उठवाया है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि गोकल गेट चौकी में 4 अप्रैल को चोरी का केस दर्ज हुआ था। सूचना मिली थी कि कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई विवाहिता के चोरी में संलिप्त होने की आशंका है। इसी कारण उसे गोकल गेट पुलिस चौकी ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले माह चोरी के आरोप में धरी गई महिला
पुलिस का दावा है कि 4 अप्रैल को ऑटो से जा रही रीटा नाम की महिला का पर्स चोरी हो गया था। पर्स में 30 हजार रुपये, सोने की चेन और एटीएम कार्ड थे। महिला ने पुलिस शिकायत में बताया था कि ऑटो में उस समय एक और महिला सवार हुई थी जिसने उसका पर्स चोरी किया था। जांच के दौरान कोर्ट परिसर से पकड़ी गई महिला मोनी पर पुलिस को चोरी का संदेह था। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता और ऑटो चालक दोनों ने उस दिन ऑटो में सवार हुई महिला की पहचान मोनी के रूप में की है, जिस कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें