फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ते समय महिला का पर्स हुआ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला के पर्स में नकदी, सोने का लॉकेट, एटीएम कार्ड व अन्य सामान था। चोर ने उनके एटीएम कार्ड से 17 हजार रुपये भी निकाल लिए। महिला ने राजकीय रेलवे पुलिस को मामले की शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव गोकलगढ़ निवासी बीना कुमारी 19 फरवरी को अपने पति संदीप व बच्चों के साथ रेवाड़ी से दिल्ली जा रही थी। स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान भीड़ ज्यादा थी। इसी दौरान किसी ने बीना का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में उनके बैंक के दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सोने का लॉकेट, डायरी व एक छोटी डायरी थी। पर्स में रखी डायरी में उनके एटीएम कार्ड के पिन नंबर लिखे हुए थे। पर्स चोरी का पता लगने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शाम को उनके बैंक खाते से एटीएम के जरिए रुपये निकलने का मैसेज मिला। उनके एटीएम कार्ड से चोर ने तीन बार में 17 हजार रुपये निकाल लिए। बीना कुमारी ने तुरंत ही बैंक के कस्टमर केयर पर संपर्क कर अपना एटीएम कार्ड बंद कराया। सोमवार को उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। जीआरपी रेवाड़ी ने महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें