फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिजली के खंभे पर लगाए गए तार, डीसी का जताया आभार

Sun, 16 Feb 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14बैठक के दौरान एकत्रित हुए संस्थाओं के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लोक जन सेवा मंच की बैठक हरिओम अग्रसेन परिसर में प्रधान रमेश मुदगिल की अध्यक्षता में हुई। इसमें विशिष्ट अतिथि परशुराम शिक्षा समिति के प्रधान सत्य प्रकाश गौतम उपस्थित रहे। संचालन लोक सेवा मंच के महासचिव नरेंद्र जोशी ने किया।
विज्ञापन

सेवा भारती के कार्यकारी प्रधान लक्ष्मी नारायण, ब्रह्मकुमारी ओम शांति के बीके राम सिंह व साहित्य परिषद के रमेश सचदेवा व अन्य अतिथियों का रमेश मुदगिल ने पटका पहनकर सम्मानित किया। प्रधान रमेश ने बताया कि सरकार की तरफ से समाधान शिविर का आयोजन उपायुक्त कार्यालय में होता है। शिविर में एक छत के नीचे सभी समस्या का समाधान किया जाता है। डबल फाटक मार्केट अंडरपास बनने के बाद खंभों पर 2 वर्ष से तार नहीं डाले गए थे, जो अंडरपास पर पेंडिंग काम था। लोक जन सेवा मंच ने उपायुक्त को समाधान शिविर में शिकायत दर्ज करवाई, एक सप्ताह में खड़े खंबे पर तार डाल दिए गए। आदेश पर शीघ्र समस्या का समाधान हो गया, दुकानदारों ने उपायुक्त का धन्यवाद किया। समाधान शिविर लगे रहने चाहिए, क्योंकि एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का निराकरण होता है। मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें