फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हाउसकीपिंग सेवाएं प्रदान करने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव हेलक हाल किरायेदार कोंडवा बुद्रक पुणे महाराष्ट्र निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
14 फरवरी को हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-3 निवासी देवव्रत गांगुली ने शिकायत में बताया था कि उसने सोशल मीडिया पर एक हाउसकीपिंग सेवाएं प्रदान करवाने वाला विज्ञापन देखा था। जब उसने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो उसे पंजीकरण शुल्क के रूप में 30 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। रुपये जमा कराने के बाद आरोपी ने उससे धीरे-धीरे बातचीत करना बंद कर दिया और कॉल का जवाब भी देना बंद कर दिया। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें