फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को कोई समस्या नहीं आने दूंगा : डॉ. बनवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सहकारिता और अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने सोमवार को खंड खोल के गांव कुंड में बाबा ध्यानदास मंदिर में नवनिर्मित सत्संग भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद बाबा ध्यानदास का आशीर्वाद लिया और मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि लोगों को कोई समस्या नहीं आने दूंगा।
विज्ञापन

डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है और क्षेत्र के लोग दर्शन करने के लिए यहां आते हैं। बाबा ध्यानदास जी से मन्नत मांगते हैं। वे स्वयं भी प्रदेश के लोगों की सुख व समृद्धि की कामना बाबा ध्यानदास जी से करते हैं। वहीं सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने इससे पहले कुंड में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से उन्हें जनप्रतिनिधि चुना है वह उम्मीद पर खरा उतरेंगे। क्षेत्र के लोगों को कोई समस्या नहीं आने दूंगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याएं सुनने के लिए उनके घर के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। उन्होंने कहा कि आमजन बेझिझक होकर अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखें। प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जीतू चेयरमैन, यशु प्रधान,स्कूल निदेशक मास्टर नरेंद्र, डॉ एचडी यादव, हेड मास्टर इंदर सिंह, प्राचार्य मुकेश कुमार, श्रीकांत यदुवंशी, पवन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें