फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, तापमान में नौ डिग्री की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिनभर भीषण तपिश के बाद शनिवार रात को झमाझम बारिश होने से बड़ी राहत मिली। हालांकि जगह-जगह पेड़ टूटने व जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तापमान में भी नौ डिग्री गिरावट दर्ज की गई। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार सुबह से मौसम में काफी तल्खी थी। सूर्य के उदय होने के कुछ देर बाद से ही धूप की तपिश बरदाश्त के बाहर हो गई थी। लेकिन रात को करीब 8 बजे बाद हुई तेज बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली। किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल गए। खेतों में पानी भरता देख किसान ज्वार, बाजरा व कपास की फसल को लेकर खुश हुए। बारिश से फसलों में जान आ गई है। हालांकि बारिश से जहां-तहां जलभराव हो गया और बिजली के खंभे भी टूट गए। वहीं पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। रोजाना सुबह से ही तीखी धूप निकलने से लोग परेशान चल रहे थे। बारिश न होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें