विशाल यादव को सम्मानित करते ग्रामीण। स्त्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। सीबीआई में लोक अभियोजक पद पर चयनित गांव खलीलपुर निवासी विशाल यादव को ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। अध्यक्षता वेदप्रकाश यादव ने की। मुख्य अतिथि बुजुर्ग सेठूराम रहे।
कार्यक्रम में सरपंच हरीदेव व वेदप्रकाश यादव ने विशाल यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बताया गया कि वर्ष 1976 में खलीलपुर की बेटी विमल यादव का यूपीएससी के माध्यम से भारतीय राजस्व सेवा में चयन हुआ था। इसके करीब 50 वर्ष बाद उनके भतीजे विशाल यादव का सीबीआई में लोक अभियोजक के पद पर चयन हुआ है।
विशाल यादव ने कहा कि इस सफलता का श्रेय पिता वरिष्ठ अधिवक्ता गोकलचंद यादव और माता सेवानिवृत्त सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी वर्षा यादव को जाता है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर मदनगोपाल यादव, विजय सिंह, रामकिशन, बिशनस्वरूप, श्रीभगवान पीटीआई, लालचंद यादव, रतनलाल सरपंच बलेवा मौजूद रहे।