एसपी से मिलने जाते गांव मनेठी के ग्रामीण।
- फोटो : Rewari
गांव मनेठी निवासी राहुल यादव पर 25 नवंबर को हुए हमले और लूटपाट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। ग्रामीणों ने एसपी से वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि मनेठी निवासी राहुल यादव 25 नवंबर को स्कूल से बच्चों को लाने के लिए गाड़ी से घर से निकला था। कुंड बैरियर के समीप गाड़ी रुकवाकर बदमाशों ने हमला करते हुए उसे घायल कर दिया था। वहीं उसके गले से सोने की चेन व गाड़ी के डेसबोर्ड में रखे 2.50 लाख रुपये भी निकाल लिए थे। इस दौरान वरुण, टोनी व मोनी सहित 5-7 बदमाशों ने उसे जान मारने की कोशिश की। कुंड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज किया, लेकिन उसके बाद लगातार मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कुंड पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर नहीं है, उल्टा ही हमें बोलती है, आप बता दो कहां है, हम उन्हें पकड़ लेंगे। एसपी के समक्ष पेश हुए ग्रामीणों ने बताया कि वरुण अपने साथियों को गाड़ी हथियार व अन्य सामान उपलब्ध करवाता है। आरोपियों की स्थानीय पुलिस से सांठगांठ रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। एसपी ने मामले की जांच अपराध अनुसंधान शाखा को सौंपी है।