रेवाड़ी। गांव गंगायचा अहीर में नालों की सफाई में लापरवाही बरतने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीने से नालों की समुचित सफाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
रमेश कुमार ने बताया कि तीन महीने से नालों की सफाई की मांग की जा रही है लेकिन केवल खानापूर्ति की गई है। सफाई कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। यदि नालों की ठीक से सफाई की जाए तो जलनिकासी की समस्या खत्म हो जाएगी।