राजेश पायलट चौक पर श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित समाज के लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राजेश पायलट चौक पर किया गया। इसकी अध्यक्षता राजेश पायलट स्मृति संस्थान के उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र सिराधना ने की। इस दौरान राजेश पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गुर्जर समाज के प्रधान चरण सिंह खटाना ने कहा कि राजेश पायलट ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचित वर्गों के हितों के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने किसानों, मजदूरों के हक और ग्रामीण विकास के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर राम सिंह, राजपाल, राजेश, धर्मबीर, ओमप्रकाश अधाना, संतराम तंवर, अर्जुन पोसवाल, कृष्ण तोंगड़, जोगेंद्र खटाना उपस्थित रहे।