फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेजांगला शौर्य दिवस पर वीर नारियों का होगा सम्मान

Mon, 16 Nov 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय यादव महासभा (अहीर), रेजांगला ट्रस्ट और रेजांगला शौर्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में 18 नवंबर को रेजांगला युद्ध स्मारक पर शौर्य दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की वीरभूमि पर अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर अहीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र की वीर नारियों, मेधावी बालिकाओं और शौर्य पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय यादव महासभा (अहीर) के प्रदेश महासचिव संगठन जगमोहन यादव ने बताया कि रेजांगला युद्ध भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
वीर अहीर सैनिकों का साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने बताया कि समारोह का शुभारंभ सुबह 9 बजे महात्मा यशदेव और वैदिक आश्रम की टीम के सांनिध्य में हवन के साथ होगा।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और 11 बजे सम्मान समारोह होगा। रेजांगला युद्ध के जीवित सैनिक हवलदार निहाल सिंह (सेना मेडल), कप्तान रामचंद्र मोहनपुर और हवलदार गजसिंह बेवल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में कई सैन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में रश्मि यादव स्मृति और इंदिरा यादव स्मृति छात्रवृत्ति के तहत चार मेधावी छात्राओं को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। छात्रवृत्ति समिति अध्यक्ष राव संजय सिंह की ओर से प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से समारोह में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने और वीर नारियों व सैनिकों के सम्मान में सहभागी बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें