फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नसीबपुर युद्ध के पांच हजार शहीदों को दी श्रद्धांजलि, भव्य युद्ध स्मारक बनाने की मांग

Mon, 16 Nov 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने सोमवार को अपने सेक्टर-4 स्थित कार्यालय में नसीबपुर (नारनौल) के मैदान में 16 नवंबर 1857 को शहीद हुए करीब पांच हजार वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से नसीबपुर में शहीदों की स्मृति में भव्य युद्ध स्मारक का निर्माण करवाने की मांग की ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और योगदान को याद रख सकें। वेदप्रकाश विद्रोही ने कहा कि 169 वर्ष पूर्व 16 नवंबर 1857 को राव तुलाराम के नेतृत्व में अंग्रेजी सेना के खिलाफ नसीबपुर के मैदान में करीब पांच हजार भारतीय सैनिकों ने शहादत दी थी। इनमें अहीरवाल, मेवात और राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र की 36 बिरादरियों के वीर सैनिक शामिल थे। इस दौरान कपिल यादव, अमन कुमार, अजय कुमार, प्रदीप यादव और कुमारी वर्षा ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें