फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 जून से

Wed, 28 May 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों का संचालन तिथिवार जून माह में होगा। गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 1, 6, 7, 8, 11, 14, 15, 21, 22, 25, 28 व 29 जून को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से सुबह 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 1, 6, 7, 8, 11, 14, 15, 21, 22, 25, 28 व 29 जून को (12 ट्रिप) रींगस से दोपहर 15.05 बजे रवाना होकर शाम 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में रेवाड़ी, कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 8 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें