फोटो: 16रेवाड़ी। शहर के बावल रोड पर लू से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। संव
रेवाड़ी। दो-तीन दिन तक मौसम में बदलाव के बाद अब फिर से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राहत की बात यह है कि आने वाले दिनों में जिले के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने 29 व 30 मई को तेज हवा चलने व बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 31 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवा चलने व बीच बीच में बादलवाही की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव दिखेगा
-
पश्चिमी मौसम प्रणाली से पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में तेज गति से हवा और अंधड़ चलने और बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। हरियाणा, एनसीआर, और दिल्ली में केवल आंशिक असर से आंशिक बादल वाही देखने को मिल रही है। अभी इस मौसम प्रणाली का असर कल भी रहेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से सपूर्ण इलाके में एक बार फिर से मौसम में बदलाव उसके बाद 2 जून को भी नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जून महीने के पहले सप्ताह में लगातार मौसम परिवर्तनशील और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
- डॉ. चंद्र मोहन, मौसम विशेषज्ञ