फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडियानी पंप हाउस पर मिला अज्ञात महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू कैनाल के गुड़ियानी पंप हाउस पर एक 25-30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला के शव कि पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जवाहरलाल नेहरू कैनाल के पंप हाउस गुड़ियानी पर एक महिला कि लाश उतराती हुई आई। जसबीर नामक बेलदार ने कोसली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो वह महिला का निकला। लगभग 25 से 30 साल के बीच है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुड़ियानी स्थित जवाहर लाल नेहरू कैनाल के बेलदार जशबीर ने सूचना दी थी कि गेट नंबर चार पर एक शव आया है। शव चार पांच दिन पुराना लग रहा है। शव की पहचान करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें