फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 पर धारूहेड़ा पुल के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से दिल्ली निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पश्चिमी दिल्ली के इंद्रलोक ओंकार नगर निवासी मोहम्मद अब्बास चिमनी रिपेयरिंग का काम करता था। वह 11 जून को चिमनी रिपेयर करने के लिए भिवाड़ी आए थे। वापस लौटने के दौरान हाईवे पर धारूहेड़ा पुल के निकट मोहम्मद अब्बास खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने अब्बास को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद अब्बास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और अब्बास के परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मृतक के भाई सुलेमान अब्बास की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें