फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मांगें पूरी नहीं होने पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने दी आंदोलन की दी चेतावनी

Tue, 24 Mar 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता रवि मसीत ने कहा कि वाइस चांसलर से मुलाकात कर उन्हें समस्याएं बताई गईं। 15 दिन में मांगें पूरी नहीं की गईं तो विद्यार्थी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षाओं का संचालन करना, गेट नंबर की गुणवत्ता सुधारना, बंद कैंटीन को शुरू करना, खेल मैदान की सफाई और गर्ल्स हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरा लगाना प्रमुख मांगें हैं।
रवि मसीत ने कहा कि छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को इन मांगों को पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। चेतावनी दी कि अगर इस अवधि में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र बड़े आंदोलन की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल शिक्षा और सुविधाओं के सुधार को सुनिश्चित करना है। उन्होंने जोर दिया कि विश्वविद्यालय में अध्ययन और रहन-सहन की स्थिति सुधारने से ही छात्रों का शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर होगा।
विज्ञापन

छात्रों ने प्रशासन से उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाएगा और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें